फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: नकाबपोश तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 5.47 लाख, फायरिंग कर भागे; बैंक गार्ड ने की थी पकड़ने की कोशिश

Fri, 08 Aug 2025 09:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में तीन बदमाशों ने गन पाॅइंट पर लाखों रुपये लूट लिए। सूचना पाकर रामपुरमांझा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। तहरीर लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
गाजीपुर के रामपुरमांझा थाने का मामला। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur News: गाजीपुर के रामपुरमांझा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे दिनदहाड़े बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सहज जनसेवा केंद्र संचालक से 5.47 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद तमंचे से हवा में तीन राउंड फायरिंग करते हुए भाग गए। 

विज्ञापन


देवचंदपुर गांव में यूनियन बैंक के गार्ड ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है।

धरवां गांव निवासी छोटे प्रजापति गांव में सहज सेवा जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। छोटे के मुताबिक, वह पियरी स्थित यूनियन बैंक से 5.47 लाख रुपये निकाल कर बाइक से धरवां आ रहे थे। रुपये से भरा बैग को बाइक के हैंडिल में लटकाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

बैंक से ढाई किमी दूर और सहज जनसेवा केंद्र से महज एक किमी दूर भवानीपुर गांव पहुंचने पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और रुपयों से भरा बैग लूटकर कर भागने लगे। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने घटनास्थल पर तीन राउंड हवाई फायरिंग की और देवचंदपुर गांव की तरफ भाग गए। 

सूचना मिलते ही देवचंदपुर गांव के यूनियन बैंक में तैनात गार्ड ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें