फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के जवान समेत तीन की मौत

Fri, 15 Jul 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
रोती म‌ह‌िलाएं
विज्ञापन
जंगीपुर-हंसराजपुर मार्ग पर यादव मोड़ के पास गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बीएसएफ के सिपाही सहित तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घर में सियापा पसर गया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के सआदतपुर निवासी बीएसएफ का सिपाही जितेंद्र कुशवाहा (25) पुत्र सर्वानंद कुशवाहा तीन जुलाई को छुट्टी लेकर घर आया था। जितेंद्र गुरुवार को शहर कोतवाली के कलौता छावनी लाइन गांव स्थित अपनी मौसी के घर गया था। वहां कुछ देर रुकने के बाद वह अपनी मौसी के लड़के सुनील कुशवाहा (23) के साथ अपने घर के लिए निकला। घर से कुछ दूर पहले रास्ते में जितेंद्र का मित्र एबरार खान (23) पुत्र नन्हें खान मिल गया। जितेंद्र ने उसे भी बाइक पर बैठा लिया। तीनों एक ही बाइक पर सवार हो सआदतपुर गांव के लिए चल दिये।

यादव मोड़-कृष्णदेव नगर के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन



उधर, घटना की सूचना मिलते ही जंगीपुर थानाध्यक्ष उमेश मिश्रा हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। बताते चलें कि तैनात जितेंद्र कुशवाहा 28 मार्च 2013 को बीएसएफ (जोधपुर) में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह त्रिपुरा  168 बटालियन में तैनात था।


उसकी शादी एक साल पहले टड़वां युसुफपुर गांव में हुई  थी। एसओ दिनेशचंद्र मिश्र ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक के नंबर प्लेट पर गाजीपुर का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें