सदर कोतवाली के अष्टभुजी कालोनी में बंद मकान को खंगाल चोर पचास हजार
रुपये नगदी, हजारों रुपये मूल्य के गहने और चार सिलेंडर सहित कीमती कपड़े
उठा ले गए। इस मामले में पीडि़त परिवारीजनाें की ओर से गुरुवार की देर शाम
कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई।
सुहवल थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव
निवासी सेवानिवृत्त जज राजेंद्र राय का शहर के अष्टभुजी कालोनी में मकान
है। वह वाराणसी मेें रहते हैं। अष्टभुजी कालोनी स्थित मकान पर उनके पुत्र
राजेश राय की पत्नी विभा राय अपनी पुत्री के साथ रहती हैं जबकि उनके पति
दिल्ली मेें नौकरी करते हैं।
6 जनवरी को विभा अपनी पुत्री के साथ मायके गई
थीं। इसी का फायदा उठाकर मंगलवार की रात चोर पीछे से बंद मकान का दरवाजा
काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने आराम से पूरे घर को खंगाला और नगदी, जेवर सहित
कीमती सामान समेटकर भाग निकले। बुधवार को सुबह जब उनके पड़ोसी की नजर टूटे
दरवाजे पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना विभा राय को दी। बुधवार की देर शाम
विभा यहां पहुंची।
सामानों की जांच-पड़ताल से पता चला कि आलमारी में रखे
50 हजार रुपये नगदी, हजारों के जेवरात, चार गैस सिलेंडर और कीमती कपड़े
गायब थे। गुुरुवार को दिल्ली से पहुंचे राजेश राय ने कोतवाली पुलिस को चोरी
की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश दुबे का कहना था कि
मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।