रेप नहीं कर पाया तो नाबालिग लड़की की हत्या
- फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने बलात्कार किया। मामले में पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आपराधिक प्रवृत्ति के एक युवक ने करीब एक सप्ताह पहले पड़ोस के एक गरीब परिवार की बच्ची को रुपये देकर दूकान से बिस्किट लाने को कहा। जब मासूम दूकान से बिस्किट लेकर युवक के घर में पंहुची तो युवक ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घर से बाहर निकालकर छोड़ दिया। मासूम किसी तरह घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। मां ने युवक से पूछताछ की और पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर युवक ने मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। बाद में बाहर नौकरी करने गए अपने पति को फोन कर घटना की सूचना दी। पति की तरफ से कोतवाली में तहरीर देने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मासूम को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।