फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा कांड के सूत्रधार के गांव में छापेमारी

Sun, 05 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा कांड के सूत्रधार मरदह थाने के रायपुर-बाघपुर गांव में शुक्रवार की रात पुलिस ने रामवृक्ष यादव के घर छापेमारी की कार्रवाई की। पूरी खोजबीन करने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस के मुताबिक रामवृक्ष का पूरा परिवार बाहर रहता है। यहां केवल खपरैल का घर और झोपड़ी खड़ी है। कई सालों से घर में कोई नहीं रहता है।
विज्ञापन



जवाहरबाग कांड ने पूरे रायपुर-बाघपुर गांव को दहशत में कर दिया है। लोग रामवृक्ष के कृत्य को लेकर चकित हैं। आलम यह है कि रामवृक्ष के बारे में पूछने पर ग्रामीण यही कह रहे हैं कि हम उसके बारे कुछ नहीं जानते। कुछ लोग तो शनिवार को पत्रकारों को देखते ही खिसक गए। पुलिस रात के वक्त गांव पहुंची और काफी देर तक गांव के हर कोने की छानबीन की। इसके बाद रामवृक्ष के घर छापेमारी की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।


उधर, खुफिया विभाग ने भी मथुरा कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। रिपोर्ट में रामवृक्ष की शुरुआती जिंदगी से लेकर, राजनैतिक, सामाजिक तथा अन्य गतिविधियों का जिक्र किया है। थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि रामवृक्ष के गांव में छापेमारी की कार्रवाई की थी। उसके अन्य अड्डों की भी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें