फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने घेरी कोतवाली

Wed, 09 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक महिला की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को बड़ी संख्या में पहुंचकर भुड़कुड़ा कोतवाली का घेराव किया। महिलाएं कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गईं। जानकारी होने पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया।
विज्ञापन


सेमऊर गांव में एक मार्च को गांव की ही महिला एकमी देवी (26) पत्नी मुन्ना की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया लेकिन एक सप्ताह बाद भी न तो केस दर्ज किया गया और न ही कोई कार्रवाई हुई।

मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर मंगलवार को बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं और पुरुष भुड़कुड़ा कोतवाली पहुंचे और नारेबाजी करने के साथ ही  कोतवाली का घेराव किया। जानकारी होने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतेन्द्र सिंह मसाला भी अपने सहयोगियों के साथ कोतवाली पहुंचे और मामले का खुलासा किये जाने की मांग की।
विज्ञापन


सूचना पाकर कोतवाली पहुंचे क्षेत्राधिकारी मनमोहन पांडेय ने धरनारत महिलाओं से पूछताछ की। कहा कि मामले में मुकदमा कायम दर्ज किया जाएगा। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं। उन्होंने कोतवाल संतोष सिंह को केस दर्ज करने और पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर के घटना में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। मौके पर मुन्ना राजभर, बाल चंद  कुशवाहा, झुन्ना सिंह, मनोज राजभर, प्रधान जगरनाथ, दिनेश, संतोष सहित सैकड़ों  महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें