दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में रविवार की रात चोर एक मकान
से 50 हजार नकदी सहित हजारों के जेवर सहित कीमती कपड़े उठे ले गए। पीडि़त
ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।चुरामनपुर गांव निवासी रमेश यादव का
परिवार रविवार की रात खाना खाने के बाद सोया था। देर रात उनके घर में चोर
खंभे के सहारे मकान की छत पर चढ़ गए और नीचे उतकर कमरे में घुस गए।
अंदर
रखे बक्सा लेकर चोर घर के मुख्यद्वार से बाहर निकल गए। भोर में परिवार के
लोग जगे तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला था। यह देख उनके होश उड़ गए। वे
दौड़कर कमरे में गए तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, जबकि
कमरा में रखे छह बक्से गायब था।
चोरी की जानकारी होते ही वहां आसपास के
लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने मकान के आसपास बक्से की
खोजबीन की। इसी बीच घर के कुछ दूरी पर खेत में छह टूटा बक्सा मिला। चोरों
ने बक्सों को तोड़कर उसमें रखा 50 हजार नकदी, 70 हजार के गहने और कीमती
कपड़े निकाल लिए थे। पीडि़त ने तत्काल चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर
पहुंची ने पीडि़त से चोरी के संबंध में बातचीत करने के बाद छानबीन की। चोरी
की इस घटना से ग्रामीणों में भय है।
सेंध लगाकर बैंक में चोरी का प्रयास
खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के पास बीते रविवार की रात चोराें ने काशी गोमती ग्रामीण बैंक में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। इस मामले में बैंक के प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी है। खानपुर स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक को कर्मचारी शनिवार को बंद कर घर चले गए। रात को चोर बैंक के पीछे से सेंध लगाकर बैंक के अंदर घुस गए। लेकिन चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा।
सोमवार को जब कर्मचारी बैंक खोलकर अंदर गए तो देखा कि पीछे से सेंध लगाया गया है। लेकिन जब जांच की गई तो कोई समान गायब नहीं मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस संबंध में थानाध्यक्ष असलम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।