फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिला, पाकेट से मादक पदार्थ बरामद

Sat, 11 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शहर कोतवाली के बक्सुपुर के पास शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की माने तो वह भयंकर नशेड़ी था। उसकी मौत भी अधिक नशा करने की वजह से हुई है। इलाके के बक्सुपुर के पास सुबह लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव देखा। यह देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से काफी देर बाद युवक की पहचान नगसर गांव के नेवाजू राय टोला निवासी त्रिवेणी शरण राय के बेटे गौरव राय(30) साल के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। लोगों का कहना था कि युवक नशे का आदी था। वह नशा के लिए बक्सुपुर की तरफ जा रहा था। तभी अचानक गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की मौत गिरने से हुई है। वह नशे का सेवन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें