फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा से शराब बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र में तीन ईंट भट्ठों पर आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार की देर शाम छापेमारी की। इसमें एक ईंट भट्ठे से 40 लीटर कच्ची शराब, 400 किलो लहन बरामद करने के साथ ही शराब बनाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले उपकरण तथा धंधे में लिप्त दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान किया गया है। आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार ने आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार, मोहर सिंह और पुलिस कर्मियों के साथ नंदगंज थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर शनिवार की देर शाम करीब छह बजे छापेमारी की। इस दौरान वहां से 40 लीटर कच्ची शराब, 400 किलो लहन के साथ ही शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। शराब बनाने के कार्य में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस संबंध में आबकारी अधिकारी ने बताया कि भट्ठे से मिले 400 किलो लहन को नष्ट कर दिया गया है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ नंदगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही क्षेत्र के डिलियां और भौरहवां गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर भी छापेमारी की गई, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ। बताया कि विभाग द्वारा ईंट भट्ठों पर छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें