फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन से पहले ही जलकर राख हुई दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कसबा में स्थित एक कपड़ा की दुकान में उद्घाटन से पूर्व बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे उसमें रखा लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा के पुरानीगंज बाजार निवासी अविनाश गुप्ता ने मकान में कपड़े की दुकान खोलने का मन बनाया था। इस दुकान का उद्घाटन गुरुवार को होना था। इससे उन्होंने दुकान में लाखों रुपये का कपड़ा भरने के साथ ही उद्घाटन की पूरी तैयारी कर रखी थी। सामानों को लगाने के बाद रात में वह दुकान बंदकर घर में चले गए। रात करीब डेढ़ बजे आसपास के लोगों ने दुकान से आग की लपटें उठती देखी। इस पर लोग बाहर आकर शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर अविनाश के साथ ही उसके परिवार के लोग भी बाहर निकल गए। दुकान खोलकर लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का कपड़ा जलकर राख हो चुका था। इस घटना से अविनाश के परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा। जले कपड़ों को देख उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। लोग इस बात से दुखी थे कि उद्घाटन से पहले ही दुकान जलकर राख हो गई। पीड़ित अविनाश ने बताया कि महीनों से दुकान में सामान भरने का कार्य कर रहा था। इस मामले में पीड़ित ने थाना में तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति ने दुश्मनीवश मेरी दुकान को आग लगाकर पूरी तरह से जला दिया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें