खानपुर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित शिव मंदिर में गुरुवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दूसरे दिन सुबह पुजारी मिर्ची सेठ जब मंदिर पहुंचे, तो मंदिर का ताला टूटा था। अंदर से तांबे का जल कलश और पीतल का तीन घंटा गायब मिला। बता दें की औड़िहार से बहादिया जाने वाली सड़क पर गोपालपुर गांव में स्थित शिव मंदिर में गुरुवार की रात पुजारी मिर्ची सेठ ने रात आरती के बाद मंदिर में ताला बंद कर घर सोने चले गए थे। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा देखा। चोरी की खबर मिलने के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। खानपुर थाना क्षेत्र में पिछले दो महीने में दो दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। इसके बाद भी खानपुर, सिधौना पुलिस रात में वसूली में लिप्त रहती है।