फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग : दो चोर धराए, बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बरेसर थाने की पुलिस ने ढोटारी चट्टी पर वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद किया है। बलिया जनपद से पिछले माह चोरी की गई बाइक को वाहन चोर बरेसर थाना क्षेत्र में रखे हुए थे। गुरुवार की शाम पुलिस ढोटारी चट्टी पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसकी बीच दो शातिर चोरों के इस रास्ते आने की सूचना मिली। पुलिस सर्तक हो गई और चेकिंग के दौरान सभी संदिग्धों पर नजर रखे हुए थी। इसी बीच दो शातिर चोरों पर पुलिस की नजर पड़ी और उन्हें बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मिली बाइक चोरी की है। पकड़े गए वाहन चोरों में सोनू सिंह और अभय राज सिंह शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें