बिरनो। थाना पुलिस ने रविवार की भोर में बद्धोपुर नहर पुलिया के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा एवं एक कारतूस बरामद किया। संबंधित धाराओं में अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया।
मालूम हो कि थानाध्यक्ष अवधेश सिंह को रविवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बद्धोपुर नहर पुलिया के पास तमंचा के साथ खड़ा है। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। यह सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरकत में आए और पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने दौड़कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बद्धोपुर गांव निवासी अंकुश यादव बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।