फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट ठीक करते समय लाइनमैन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के पीरनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी शुक्रवार की सुबह फाल्ट ठीक करने के दौरान बैक करेंट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नगर के गोराबाजार निवासी संविदा कर्मी गिरधर प्रजापति (40) पीरनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात है। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पत्थर घाट फीडर का जंफर बांधने के लिए उसे विद्युत उपकेंद्र से शेड डाउन लिया। काम करने से उसे करेंट आने की आशंका हुई। इस पर फोन कर उपकेंद्र से सभी फीडरों की आपूर्ति बंद करा दिया। जैसे ही जंफर बांधने के लिए तार को पकड़ा, करेंट लगने से झुलस गया। साथ मौजूद कर्मचारी आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाए और भर्ती कराया। जानकारी होते ही अन्य कर्मी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ सुरेश कुशवाहा ने बताया कि जंफर बांधने के लिए लाइनमैन गिरधर ने पत्थर घाट फीडर का शेड डाउन लिया था, लेकिन उसके द्वारा करेंट आने की आशंका पर सभी फीडरों की सप्लाई बंद कर दी गई। शायद बैक करेंट आने की वजह से उसे करेंट लग गया। नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि लाइनमैन शेड डाउन लेकर काम कर रहा था। इसी दौरान ईन्वर्टर से बैंक करेंट आ गया, जिससे वह उसे करेंट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें