फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलिहान में आग लगने से 300 बोझ गेंहू जला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के अमौर गांव में मंगलवार की दोपहर आग लगने से खलिहान में रखा करीब 300 बोझ गेंहू जल गया। अमौर गांव निवासी सहदेव राम गेहू की कटाई कर करीब 300 बोझ गेहू खलिहान में रखा था। अज्ञात कारणों से खलिहान में आग लग गई। देखते ही देखते गेहू का बोझ धू धू कर जलने लगा। आग की लपटें देख गांव के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाने लगे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि सारा बोझ जलकर राख हो गया। सहदेव राम अपने खेत से गेहूं काट कर गांव के काली मां के स्थान के पास बोझ खलिहान में रखे थे। अग्निकांड के बाद सहदेव के पास खाने को कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें