भदोही। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पहले एक युवती को लेकर फरार हुए प्रेमी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। युवक की निशानदेही पर युवती को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का चालान कर दिया गया है, जबकि युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी एसएन मिश्रा ने बताया कि तीन दिन पूर्व एक व्यक्ति ने तहरीर देकर एक युवक पर अपनी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को इंदिरा मिल से युवक को उस गिरफ्तार कर लिया गया। वह बस से कहीं भागने की फिराक मे था। पुलिस ने बताया कि युवक शिवकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक के बताने पर युवती को भी बरामद कर लिया गया, जिसे परीक्षण के लिए भेजा गया है। बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।