फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर/इंदारा। थाना क्षेत्र के इंदारा-कीडिहरापुर रेलवे स्टेशन के मध्य चकरा हाल्ट स्थित गेट नंबर 56/2 के पास गुरुवार की सुबह लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुरा चकरा गांव निवासी रामअवध 60 पुत्र झगरू गुरुवार की सुबह गांव के बाहर रेलवे ट्रैक के आसपास टहल रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि ट्रेन की टक्कर के बाद रामअवध दूर जा गिरा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। उधर घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस तथा हलधरपुर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें