फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरा ट्रैक्टर-ट्राली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। सदर कोतवाली क्षेत्र के हमीद सेतु पर मंगलवार की भोर में जमानिया की तरफ से बालू लादकर आ रहा एक ट्रैक्टर-ट्राली सेतु की पटरी-रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। ट्रैक्टर ट्राली गिरने से पहले ही चालक कूदकर फरार हो गया। किसी दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने क्षतिग्रस्त पटरी के पास बैरिकेडिंग करा दिया। इससे आवागमन में अवरोध उत्पन्न होता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो भोर में एक ट्रैक्टर-ट्राली बालू लादकर जमानिया की तरफ से हमीद सेतु को पार करते हुए शहर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान करीब तीन बजे जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली पुल के अंतिम छोर पर पहुंचा कि पता नहीं किन कारणों से सेतु की पटरी पर चढ़ गया और सेतु के स्पैन नंबर एक एवं ज्वाइंटर नंबर एक एवं दो के मध्य की रेलिंग तोड़ते हुए पुल के नीचे गिर गया। ट्रैक्टर-ट्राली गिरने से पहले ही चालक कूदकर फरार हो गया। ट्रैक्टर का इंजन कई हिस्सों में टूट गया था। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों को भीड़ लग गई। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। ट्रैक्टर-ट्राली पर और कोई सवार था या ट्राली के नीचे दबा तो नहीं है, इसको ट्रैक्टर-ट्राली के पास जाकर लोगों ने देखा, लेकिन कोई नहीं था। पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षतिग्रस्त एरिया को चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर वहां पुलिस की तैनाती कर दी। इसके चलते सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर जाम जैसी नौबत उत्पन्न होती रही। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए क्षतिग्रस्त एरिया के पार बैरिकेडिंग करा दी गई है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। इस संबंध में एनएचएआई के इंजीनियर देवराज शर्मा ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है। मौके पर संबंधित लोगों को भेजा जा रहा है। जल्द ही क्षतिग्रस्त जगह की मरम्मत शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें