फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। ताड़ीघाट-दिलदारनगर पैसेंजर ट्रेन के गेट पर खड़े होकर यात्रा करते समय तीन युवक ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र के पास मंगलवार की देर शाम हुआ। घायलों को नगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने एक को वाराणसी रेफर कर दिया। ताड़ीघाट-दिलदारनगर पैसेंजर ट्रेन ताड़ीघाट से दिलदारनगर मंगलवार की देर शाम आ रही थी। ट्रेन में भीड़ होने की वजह से तीन युवक गेट पर लटके हुए थे। ट्रेन दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र के पास जैसे ही पहुंची रेलवे लाइन के किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से गेट पर लटके युवक टकराकर गिर पड़े। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को नजदीक के निजी चिकित्सक के पास ले गई। घायलों से नाम-पता जानने के बाद घटना की सूचना उनके परिवार वालों को दी गई। तभी परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल दिलदारनगर निवासी फैजान शाह (30) को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, उसके इधर-उधर काफी दूरी तक रेल पटरी से सटकर बड़ी संख्या में बाइकों के साथ ही चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं, जिससे इस तरह की घटना आए दिन होती है। बावजूद पुलिस उन चालकों पर कार्रवाई नहीं करती, जो वाहनों के रेलवे की जमीन में तथा रेल पटरी से सटाकर खड़ा करते हैं। ऐसा ही चलता रहा तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें