फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को भगाने में आरोपी को किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक लगभग सात माह पहले एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी के घर कुर्की की नोटिस भी चस्पा की गई थी। पुलिस ने युवक को किशोरी के साथ बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जबकि आरोपी युवक का चालान कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि एक गांव का रहने वाला युवक अर्जुन राजभर एक नाबालिग को सात माह पूर्व बहला-फुसलाकर साथ लेकर फरार हो गया था। इस प्रकरण में किशोरी के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के घर कुर्की की नोटिस भी चस्पा की गई थी। इसी क्रम में बुधवार की शाम करीब तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक किशोरी के साथ रेलवे स्टेशन पर उतरकर घर आ रहा है। यह सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन पर पहुंची और युवक को किशोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि आरोपित युवक का पाक्सो सहित अन्य धाराओं में चलान कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें