फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/भांवरकोल। भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार नकाबपोश बदमाश एक युवक को ताबड़तोड़ तीन गोली मार कर फरार हो गए। उपचार के लिए उसे वाराणसी ले जाया गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इलाके के शेरपुरकला गांव निवासी सुभाष राय का पुत्र शुभम राय (25) रात में करीब साढ़े आठ बजे शेरपुर कला चट्टी और हनुमान मंदिर के बीच पुलिया पर बैठा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश उसके पास पहुंचे और बिना कुछ कहे ही उस पर ताबड़तोड़ तीन फायर झोंक दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि शुभम लहू-लुहान पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन घायल को जिला अस्पताल लाए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वारदात की जानकारी ही पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शुभम बाइक से आ रहा था। इसी दौरान चट्टी और हनुमान मंदिर के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दिया। गोली उसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। घायल के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें