मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के मनिहारी ब्लाक के पास गुरुवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हो सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। वाहन सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई। शादियाबाद की तरफ से एक तेज रफ्तार बोलेरो हंसराजपुर की तरफ जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे मनिहारी ब्लाक के सामने अचानक वाहन के सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में उतरते हुए आधा झुक गई। जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला। हल्के रूप से घायल लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मरहम-पट्टी कराई।
...