फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से पुलिस ने बरामद किया 42 किलो गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। बरेसर थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति की जीप से 42 किलो गांजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। बरेसर के प्रभारी थानाध्यक्ष हरभजन गौतम को मंगलवार की सुबह करीब सात बजे मुखबिर से सूचना मिली कि पिंडारी गांव के तिराहे पर एक अधेड़ व्यक्ति एक मार्शल जीप लेकर खड़ा है। उसके पास बड़ी मात्रा में गांजा है, जिसे कहीं बेचने के लिए ले जा रहा है। यह सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष हरकत में आ गए और पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जीप की तलाशी लिया तो उसमें से 42 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्त में आया अभियुक्त इसी थाना क्षेत्र के पिंडारी निवासी उदयनारायण यादव है। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें