दिलदारनगर (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे जंक्शन पर रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिससे प्लेटफार्म पर घूम रहे तथा बेटिकट यात्रियों में अफरा -तफरी मच गया। इस अभियान के दौरान बेटिकट यात्रा करने, अवैध रूप से समान बेचने, चेन पुलिंग करने, विकलांग, महिला बोगी में यात्रा करने के जुर्म में 31 लोगों पकड़ा गया। इसमें 29 लोगों से 20 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किया गया, लेकिन जुर्माना अदा न करने पर दो लोगों को जेल भेज दिया गया। इस अभियान में दानापुर ,बक्सर चेकिंग टीम के साथ स्थानीय आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार तथा जीआरपी प्रभारी डीपी यादव शामिल रहे।