फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा के बल पर चोरों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के बक्सड़ा गांव में शुक्रवार की देर रात आधा दर्जन नकाबपोश डकैत एक मकान में घुस गए। चोरी करते समय महिला के जागने पर उसके सिर पर ईंट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे असलहा से आतंकित कर पौने तीन लाख नगदी और 70 हजार के जेवरात उठा लिया। शोर पर ग्रामीणों के जागने और पीछा करने पर चोर फायरिंग करते हुए भाग निकले। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। बक्सड़ा गांव निवासी किसान शिवमोहर यादव शुक्रवार की रात अपने खलिहान में सोए थे। जबकि उनकी पत्नी ऊषा देवी (45) अपने बच्चे हरिओम के साथ एक कमरे में तथा उसके कमरे के सामने स्थित एक अन्य कमरे में उसकी पुत्री गुड़िया सोई थी। रात में करीब एक बजे मुंह बांधे आधा दर्जन असलहाधारी डकैत दीवार फांद कर घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़ कर अंदर रखा सामान चुरा रहे थे। इसी दौरान खट-खट की आवाज सुनकर ऊषा की नींद टूट गई। वह कमरे से जैसे ही बाहर निकली तो देखा कि दूसरे कमरे में आधा दर्जन की संख्या में चोर मौजूद थे। जैसे ही उसने शोर मचाना चाहा, एक चोर ने उसके सिर पर ईंट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह सहम गई। इसके बाद चोर बक्सा और अटैची में रखा दो लाख 60 हजार नकदी और 70 हजार मूल्य के जेवरात लेकर जैसे ही घर से निकले, ऊषा शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल गए। लोगों ने चोरों का पीछा किया तो वह उन पर फायर करते हुए भाग निकले। जानकारी होते ही शिवमोहर खलिहान से घर पर पहुंच गया। आनन-फानन में घायल ऊषा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार वालों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद मामले की छानबीन की। पीड़ित की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिर भी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें