फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित एसडीओ व जेई सहित चार धराए, पूछताछ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाजार में शुक्रवार की सुबह फर्जी एसडीओ एवं जेई बनकर वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। नागरिकों का कहना है कि बिजली विभाग के फर्जी एसडीओ, जेई, मीटर रीडर आदि बनकर नगर में करीब 15 लोगों का गिरोह चल रहा है, जो नागरिकों को डरा-धमका कर अवैध धन उगाही कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह भी इस गिरोह ने कस्बा बाजार में दाखिल होकर घरों में लगे मीटर, कमरे में लगे लाइट, पंखे आदि को देख उपभोक्ताओं को डराकर पैसे की डिमांड शुरू की। लोगों ने नगर की रामलीला समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता को बुलवा लिया। इसके बाद जब पूछताछ हुई तो एक दर्जन लोग एक-एक कर खिसक गए। अंत में बचे चार लोगों को नागरिकों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा तहरीर के आधार पर पंजीकृत किया जाएगा। नागरिकों की शिकायत पर अभियुक्तों को पकड़कर कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जयप्रकाश गुप्ता की तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें