फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 30 ओवरलोड वाहनों को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल/जमानिया। । पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा नो-एंट्री जोन घोषित ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के संचालन की सूचना पर संबंधित थानाध्यक्षों के पेंच कसने के साथ कार्रवाई का निर्देश दिया गया। एसपी के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस ने रविवार की देर शाम चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 345 वाहनों की जांच की। इसमें कोयला, गिट्टी और बालू लदे 30 ओवरलोड वाहनों को सीज कर दिया। जबकि 10 वाहनों का चालान करने के साथ आठ वाहनों से 2200 रुपया शमन शुल्क वसूला। बिहार प्रांत को जोड़ने वाला करीब 40 किमी लंबा ताड़ीघाट- बारा मार्ग का निर्माण कार्य ट्रकों के आवागमन से बाधित न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने छह माह पूर्व नो-एंट्री जोन घोषित कर बैरियर लगा दिया था। इसके बावजूद भी ट्रकों का संचालन बेधड़क जारी था। इसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जांच कर लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की। वहीं जमानिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात करीब 50 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। पुलिस विभाग की सख्ती के बाद ट्रक चालक जहा- तहा ट्रकों को खड़ा कर दिया। कोतवाल राजाराम ने बताया कि एक भी ओवरलोड ट्रक को नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें