जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के कालनपुर गांव के ग्राम प्रधान से 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने और पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित ग्राम प्रधान ललिता प्रसाद निषाद ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर 50 हजार रुपए रंगदारी देने की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बतया की मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।