फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे से आंतकित कर बाइक लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां (गाजीपुर)। बरेसर थाना क्षेत्र के तिराहीपुर बंधा के पास पिंडारी गांव के सामने सोमवार को नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े तमंचे से डराकर एक बाइक सवार को घायल कर दिया और उसकी बाइक लूट ली। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उरेंव गांव निवासी भृगुनाथ यादव शाम तीन बजे बाइक से रसड़ा बाजार करने जा रहे थे। वह जैसे ही तिराहीपुर बंधे के पिंडरी गांव के सामने पहुंचे। पहले से घात लगाए नकाबपोश तीन लुटेरों ने बाइक सवार को रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाता कि उनमें से एक ने बाइक की चाबी छीनने लगा। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो लुटेरे उसे मारने-पीटने लगे। इस बीच हाथ की एक अंगुली तोड़ दी और तमंचा कनपटी पर सटा दिया। यह देख पीड़ित ने भयवश चाबी लुटेरों को सौंप दिया। उसके बाद लुटेरे बाइक स्टार्ट कर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। देर रात तक वाहन चेकिंग और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। हालांकि खबर लिखे जाने तक लुटेरों का कहीं अता-पता नहीं चल सका था। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच चल रही है। मुहम्मदाबाद सीओ अनिल राय ने बताया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें