फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने चार हजार नगदी सहित हजारों रुपये के सामान उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में एक निजी पब्लिक स्कूल के दरवाजे का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोरों ने आलमारी में रखे चार हजार रुपये नगद और महत्वपूर्ण कागजात सहित हजारों रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए। गुरुवार को प्रबंधक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

स्थानीय गांव शिवाला स्थित शिवगंगा शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल में चोरों ने देर शाम विद्यालय की चाहरदीवारी फांदकर आफिस के दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन गोदरेज की आलमारियों को खंगाला। चोरों ने उसमें रखा 4000 हजार नगदी, विद्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रानिक सामान सहित अन्य हजारों रुपये के सामानों को समेट कर चंपत हो गए। सुबह जब प्रबंधक राजीव रंजन सिंह जब स्कूल पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होनें इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें