फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। थाना शादियाबाद थाना क्षेत्र के छोटी जंगीपुर गांव में शनिवार की शाम कोर्ट के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस ने पोखरी पर अवैध रूप से कराए गए चार लोगों के निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया। जबकि हाईकोर्ट से स्थगन आदेश देने के कारण पूर्व विधायक का मकान नहीं तोड़ा गया। शादियाबाद थाना क्षेत्र के छोटी जंगीपुर गांव में तहसील सैदपुर पुलिस कर्मियों के साथ ही शाम को करीब चार बजे पहुंचे। पोखरा की जमीन पर मकानों का निर्माण कराने वाले मोती, रमेश, शिवमुनि, सुजीत के मकान को जेसीबी ध्वस्त करा दिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मची रही। इस संबंध में तहसील सैदपुर दिनेश कुमार ने बताया कि इसी गांव के निवासी अच्छेलाल राम एवं रामायण सिंह ने कोर्ट में पोखरी से अतिक्रमण हटाने के लिए मुकदमा किया था। कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस भेजा गया था कि अतिक्रमण हटा ले, लेकिन उन लोगों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। इससे आज निर्माण ध्वस्त कराने की कार्रवाई की गई है। बताया कि पूर्व विधायक जखनिया सुब्बा राम को भी नोटीस दी गई थी, लेकिन उनके द्वारा हाईकोर्ट से स्थगन आदेश देने के कारण उनका मकान नहीं तोड़ा गया। जिनका मकान तोड़ा गया उसमें मोती, रमेश, शिवमुनि और सुजीत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें