फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से कपड़ा कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे कपड़ा कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक की पत्नी ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मालूम हो कि कस्बा बाजार निवासी कपड़ा कारोबारी आनंद जालन (55) मंगलवार को स्टेशन बाजार किसी काम से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान करीब साढ़े सात बजे बड़ेसर गांव स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस दुर्घटना में आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे नगर के रहने वाले कुछ लोगों की नजर सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़े आनंद पर पड़ी। लोग आनन-फानन में घायल को आटो से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए और दुर्घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही कुछ ही देर में परिजन सहित दर्जनों लोग वहां पहुंच गए। उपचार के दौरान आनंद की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पत्नी सुधा जालान की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर यह बात सामने आ रही है कि आनंद को ट्रक से टक्कर लगी थी। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें