फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के अंधरे में पूरी रात ट्रैक्टर-ट्राली से गिर रही मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। शासन के कोशिशों के बावजूद खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी कोतवाली के ठीक सामने पूरी रात गिराई जा रही है, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने के बजाए अपनी आंखें बंद किए हुए है। यह काम पूरी रात सन्नाटे में चलता रहता है फिर भी पुलिस को ट्रैक्टर की आवाज भी नहीं सुनाई देती है। तहसील प्रशासन के भय से दिन में खनन का काम बंद रहता है। वहीं रात में यह कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। एक ट्राली मिट्टी के लिए ग्राहक को 800 रुपये से एक हजार रूपए देने पड़ते है। बालू की ट्राली के लिए ग्राहक को 1500 रुपये से दो हजार रूपए तक देने पड़ते हैं। पुलिस के भय से आम नागरिक को हजारों रुपये अधिक खर्च करने पड़ते हैं। वहीं पुलिस की उदासीनता से खनन माफिया मालामाल हो रहे हैं। क्षेत्र में इन दिनों खनन माफिया सक्रिय हो चुके हैं। उप जिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि अवैध खनन पर पैनी नजर बनी है। सभी थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। अगर खनन की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें