फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताजपुरडेहमा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पाहपट्टी खास गांव में सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर बालू से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पाहपट्टी खास निवासी रामकुंवर यादव का पुत्र रविंद्र यादव (40) अपने ट्रैक्टर-टॉली से सामान ढुलाई का काम करता था। वह बालू लेकर नसरतपुर गांव में जा रहा था कि सुबह करीब 11 बजे पाहपट्टी खास गांव के पास बंधे से ढलान पर ट्रैक्टर उतारते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक रविंदर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग पहुंच गए। चालक को बाहर निकाला। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल रविंद्र को उपचार के लिए मऊ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने परिवार के लोगों से दुर्घटना की जानकारी ली। रविंद्र की मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। मां कौशल्या देवी और पत्नी प्रेमशीला दहाड़ें मारकर चीख-पुकार करने लगीं। मृतक की पत्नी अपनी आठ वर्षीय पुत्री खुशबू और चार वर्षीय पुत्र सूरज को गले लगाकर दहाड़े मारकर रोने लग रही थी। पिता रामकुंवर के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रविंद्र की मौत के बाद परिवार के सामने पेट भरने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें