फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक तोड़कर भाग रहा मैजिक चालक पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रामपुर रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार की सुबह रेलवे फाटक तोड़कर भाग रही मैजिक को आरपीएफ ने पकड़ लिया। घोघवा गांव निवासी संतलाल राम सुबह अपनी मैजिक गाड़ी लेकर रामपुर से सिधौना की ओर जा रहा था। उसी समय आ रही ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन फाटक बंद करने लगा। इसी बीच मैजिक चालक ने जल्दी जाने के प्रयास में फाटक को टक्कर मार दिया जिससे फाटक टूट गया। गेट मैन ने इसकी सूचना तत्काल आरपीएफ को दी। सूचना लिते ही आरपीएफ के सिपाही वहां पहुंचे और चालक सहित मैजिक को पकड़ लिया। रेलवे कर्मचारी वहां पहुंचे और फाटक की मरम्मत कर उसे ठीक किया। इससे पहले चेन के सहारे लोगों को रोका जा रहा था। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें