फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर सपा कार्यकर्ता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में मंगलवार की रात ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध सपा कार्यकर्ता की मंगलवार की रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक के बड़े पुत्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी सोमेन वर्मा ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना कर फोरेसिंक टीम से जांच कराने का निर्देश दिया। भटवलिया निवासी सपा कार्यकर्ता और किसान रामकरन यादव (65) रोज की तरह मंगलवार की रात आठ बजे घर से खाना खाकर गांव से 500 मीटर दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने चले गए। बुधवार की सुबह सात बजे तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को उनकी चिंता सताने लगी। कुछ देर बाद परिवार के लोग उन्हें खोजते हुए ट्यूबवेल पर पहुंचे तो देखा कि रामकरन बाहर नाली के पास खून से लथपथ मृत पड़े थे। घटना की जानकारी होते ही वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी डा. कृष्णकांत सरोज और कासिमाबाद तथा बरेसर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एक गोली उनकी बांह और दूसरी सीने के बगल में लगी थी। परिजनों के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक के बड़े बेटे दिनेश यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का लग रहा है। पुलिस तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें