फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में पुआल और धान जला, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के निरहु का पूरा गांव में गुरुवार की रात में शिव नारायण राजभर के खलिहान में रखा धान का पुआल और कई बोझ धान जल कर राख हो गए। जिससे किसान को हजारों का नुकसान हुआ है। पीड़ित शिव नारायण राजभर ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद खलिहान में वह कुछ दूरी पर सो गया था कि अचानक आग लगने से पुआल तथा कई बोझा धान जलने लगा। यह देख बाहर निकल कर उसके चीखने- चिल्लाने पर अगल- बगल के लोग मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग को बुझा दिया, लेकिन आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल तथा सेवराई तहसील कर्मियों को देकर मुआवजा दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें