फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मनिहारी(गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सिधार खुर्द गांव में चार दिन पूर्व फावड़े से प्रहार कर युवक की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को कटघरा से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार मुख्य आरोपी से पूछताछ करने के बाद चालान कर जेल भेज दी। पुलिस ने बताया कि अर्जुन यादव के हत्या का मुख्य आरोपी संजय यादव कटघरा गांव के बाहर कहीं भागने के फिराक में था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेरबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक इस मामले में तीन नामजद की रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। मालूम हो कि बीते 13 अप्रैल को जमीनी विवाद में लालजी यादव पुत्र अर्जुन यादव की फावड़े प्रहार कर चचरे भाई संजय यादव ने हत्या कर दी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें