फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन करते तीन ट्रैक्टर सीज।

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानियां। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने हरपुर के पास गंगा नदी से बालू खनन करते तीन ट्रैक्टर के साथ चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को कोतवाली ले आई। पुलिस को सूचना मिली कि गंगा किनारे बालू खनन किया जा रहा है। इस सूचना पर सब इंसपेक्टर अजीत कुमार पुलिस कर्मियों के साथ हरपुर गंगा किनारे पहुंचे। पुलिस को देखते ही खनन कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने बालू से लदा एक ट्रैक्टर के साथ दो खाली ट्रैक्टर को पकड़ लिया। पुलिस ने हरपुर गांव के ही रोहित पुत्र सूबेदार, विनय पुत्र परशुराम और अभिषेक पुत्र रमेश के साथ तीनों ट्रैक्टर को कोतवाली ले आये। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजाराम ने बताया कि बालू खनन कराते तीन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की गई है, जबकि तीनों ट्रैक्टर को सीज कर दी गई। यदि क्षेत्र में कहीं खनन होता है और इसकी सूचना मिलती है तो निश्चित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें