फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने अपहृत बालक की बरामदगी के लिए सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। बीते दिनों अपहृत हुए बालक की बरामदगी की मांग को लेकर रविवार को आक्रोशित दर्जनों व्यापारी थाना पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार को पत्रक सौंपते हुए जल्द से जल्द बालक को सकुशल बरामद करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने जल्द बालक को बरामद करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी से वार्ता के दौरान व्यापारियों ने कहा कि बीते 27 मार्च की शाम कस्बा निवासी सुरेश गुप्ता का पुत्र आदित्य कुमार उर्फ टुकटुक (12) घर से अपने किराना की दुकान पर जाने के लिए निकला, लेकिन बीच रास्ते से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इस मामले में पिता सुरेश कुमार गुप्ता ने थाना में भभुआ बिहार के आठडीह निवासी शक्ति सिंह कुशवाहा के खिलाफ अपहरण की नामजद तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई, लेकिन 14 दिन बीत जाने के बाद भी बालक का पता नहीं चल सका। आक्रोशित व्यापारियों ने कहा कि जल्द से जल्द बालक को सकुशल बरामद किया जाए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की छानबीन में लगी हुई है। आरोपी शक्ति सिंह कुशवाहा सहित दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी हुई है ताकि लापता बालक सकुशल मिल सके। पत्रक सौंपने के दौरान अनुग्रह जायसवाल, दीपक गुप्ता, अजय गुप्ता, दिनेश अकेला, राकेश कुमार, फरीद अहमद गाजी, जयप्रकाश गुप्ता, राजू शाह, पवन गुप्ता, बब्बन गुप्ता सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें