फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी का तांडव, घर में घुस महिलाओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली में रिचार्ज के पैसे के लेन-देन को हुए बवाल के बाद क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बुधवार को पुलिस ने दबिश के नाम पर कई घरों में घुस कर तांडव मचाया। इस दौरान महिलाओं के कान की बाली, गले से चेन नोंचने के साथ ही टीवी, बाइक, फ्रिज, कूलर आदि सामानों को तोड़ दिया। इतना ही नहीं महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी भी की।
विज्ञापन

इलाके के नवली निवासी बाउल सिंह, ऊषा सिंह, राकेश प्रताप सिंह, मधुरी सिंह, रेखा देवी ने आरोप लगाया कि बुधवार को दबिश देने के नाम पर पुलिस फोर्स दिन में करीब साढ़े 11 बजे पहुंचे और लोगों का दरवाजा खटखटाने लगी। जिन घरों में सिर्फ महिलाएं और युवतियां मौजूद थी, वह भयवश दरवाजा तक नहीं खोल रही थी कि कहीं पुलिस उन लोगों को मारने-पीटने लगेगी। बावजूद इसके जबरदस्ती पुलिस कर्मी दरवाजा खुलवा कर करीब दो दर्जन घरों में घुस गई। इसके बाद उत्पात मचाते हुए घरों में रखे टीवी, फ्रिज, बाइक, कुर्सी, आलमारी आदि सामानों को तोड़ दिया। इस दौरान महिलाओं और युवतियों को गाली-गलौज देते हुए उनकी सोने की चूड़ियां, कान का बाला, गले में पड़ी सोने की चेन नोच लिए। इस दौरान महिलाओं, युवतियों के साथ ही कई पुरुषों को लाठी से जमकर पिटाई की। निर्दयता का परिचय देते हुए बूढ़ी महिला-पुरुषों पर भी पुलिस ने डंडे बरसाये। घंटों पुलिस ने तांडव मचाया। इस दौरान उसके सामने जो भी आया, उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस के इस करतूत से आंखों में भय लिए ग्रामीण इस बात की चर्चा करते रहे कि जिस पुलिस को जनता की हिफाजत करनी चाहिए, उसी पुलिस ने जनता पर कहर बरपाते हुए उनक पिटाई की। पुलिस की इस कृत्य को लेकर पीड़ितों में जबरदस्त आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें