फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बदौली चट्टी पर बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यापारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर डेहमा गांव निवासी मुखराम राजभर (65) पिछले दस वर्षों से भांवरकोल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आम का बगीचा लेकर फल तैयार होने पर बेंचने का काम करता था। भांवरकोल-वीरपुर मार्ग स्थित बदौली चट्टी के किनारे एक आम का बगीचा लेकर वह रखवाली के लिए वहीं रहता था। देर रात करीब 11 बजे प्यास लगने पर मार्ग के किनारे स्थित हैंडपंप से पानी लाने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आवाज से ग्रामीण हादसे की आशंका से घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। सड़क पर मृत पड़े व्यापारी को देख सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। दुर्घंटना की सूचना मिलते ही परिजन सुबह थाने पहुंचे गए। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें