फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-डंपर में भिडंत, शिक्षक सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मुड़वल के पास राष्ट्रीय मार्ग पर बाइक और डंपर में टक्कर हो जाने से बाइक सवार शिक्षक एवं भतीजी घायल हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इधर डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सहेड़ी गांव निवासी हरेंद्र यादव (40) अपनी भतीजी नीतू (18) को बाइक पर बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जैसे वह मुड़वल गांव के पास पहुंचे वाराणसी की तरफ से आ रही डंपर ने सामने से टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक पर सवार दोनों दूर जा गिरे। घटना के बाद के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों डंपर का पीछा करके रोक लिया। मौका देखकर चालक फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर तथा बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें