फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोड़ऊर पुलिया के पास तीन दिन पहले एक किराना व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस सिर्फ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस की इस लापरवाही से व्यापारियों में काफी नाराजगी देेखने को मिल रही है।
विज्ञापन

गोड़ऊर पुलिया के पास 27 जनवरी की देर रात स्थानीय बाजार से अपने किराना की दुकान बंदकर बाइक से घर गोड़ऊर घर जा रहे दुकानदार सुधीर गुप्ता को गोड़ऊर पुलिया के पास पहले से घात लगाए चार नकाबपोश बदमाश तमंचे की मुठिया से प्रहार कर बाइक सहित 10 हजार नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने देर रात दो संदिग्धों को उठाने के साथ मामले का खुलासा करने का दंभ भरने लगी। घटना के दूसरे दिन बीते 28 जनवरी को पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक लुटेरों का कहीं अता-पता नहीं चला है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस जल्द से जल्द लुटेरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। लेकिन लुटेरों का सुराग तक हाथ नहीं लगा है। पुलिस टीम की इस नाकामयाबी को लेकर व्यापारियों में काफी गुस्सा है। सीओ अनिल कुमार राय ने बताया कि बहुत जल्द किराना कारोबारी लूट कांड का खुलासा किया जाएगा। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें