फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। थाना क्षेत्र के करहिया हाल्ट स्टेशन के बकैनिया गांव स्थित पोल संख्या 686/2 के पास मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान में जुटी है। दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के करहिया हाल्ट से कुछ दूरी पर स्थित बकैनिया गांव के सामने रेलवे ट्रक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास जारी है। इधर स्टेशन प्रबंधक साधू यादव ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही डाउन रेलवे ट्रैक के परिचालन रोक लगा दिया गया था। इसके चलते 12416 अनन्या एक्सप्रेस भदौरा और 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस दिलदारनगर में एक घंटे तक खड़ी रही। शव हटने के बाद परिचान सुचारु रुप से संचालित हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें