फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा के बल पर दुकानदार से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग पर एक महाविद्यालय मोड़ के पास शनिवार की रात बाइक सवार बदमाश तमंचा से आतंकित कर मनी ट्रांसफार्मर का काम करने वाले व्यक्ति से दो लाख नकदी, लैपटाप, स्वेप मशीन के साथ ही मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मालूम हो कि थाना क्षेत्र के जामापुर गांव निवासी अभिषेक ठाकुर कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर स्थित कसबा में किराए की दुकान में मनी ट्रांसफार्मर की दुकान चलाता है। रोज की तरह शनिवार की रात भी वह दुकान बंद कर साइकिल से घर आ रहा था। इसी दौरान रात करीब नौ बजे कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग पर एक महाविद्यालय मोड़ के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी साइकिल के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। एक बदमाश बाइक से उतरा और अभिषेक पर तमंचा तान दिया। कहा कि शोर मचाया तो गोली मार दूंगा। इससे अभिषेक सहम गया। दूसरे बदमाश ने अभिषेक के पास मौजूद बैग, जिसमें दो लाख नकदी, दो लैपटाप, दो मोबाइल और एक स्वेप मशीन था छीन लिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित तत्काल पास ही स्थित घर पहुंचा और भाई की मोबाइल से पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर लुटेरों की तलाश में इधर-उधर भाग-दौड़ की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाश 18 से 25 वर्ष की उम्र के थे। सभी ने कपड़ा से मुंह बांधा था। इस मामले में पीड़ित ने एक नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में लिखा है कि दिन में लगभग एक बजे उसकी दुकान पर तीन युवक आए और एटीएम से पैसा निकाला। पैसा निकालते समय तीनों युवक दुकान में इधर-उधर देख रहे थे। मुझे शंका है कि इन्हीं युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें