फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए मरीज भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने आए मरीज आपस में भिड़ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह समझा-बुझा कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद मरीजों को वैक्सीन लगाई गई। केंद्र पर वैक्सीन का टोटा लगातार बना हुआ है। इसको लेकर आए दिन हाय-तौबा मचती रहती है। आज भी वैक्सीन लगवाने के लिए आए मरीजों में तू-तू मैं-मैं होती रही। मरीजों को आपस में भिड़ते देख फार्मासिस्ट जितेंद्रनाथ शुक्ला सहित अन्य लोगों ने मरीजों के परिजनों को समझा कर मामले को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद कतारबद्ध करा कर करीब 90 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। कुछ मरीजों ने मेडिकल स्टोर से अधिक दाम में वैक्सीन खरीद कर लगवाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें