फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर के हमले से दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। नोनहरा थाना क्षेत्र के शक्करपुर कला गांव के सिवान में शुक्रवार को खेत की सिंचाई करते समय जंगली सुअर के हमले में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन

चकशरीफ गांव निवासी बोधा यादव (65) सुबह सिवान में खेत की सिंचाई करने गया था। खेत की सिंचाई करते समय झाड़ी में छिपे जंगली सुअर ने पीछे से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। यह देख खेतों में काम कर रहे किसानों ने लाठी लेकर जंगली जानवर को दौड़ा लिया। हमले के बाद भाग रहे जंगली सुअर ने इसी गांव की दुलारी देवी पर हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर सिवान में उसे खोजने लगे। काफी मेहनत के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। घटना से आसपास के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें