फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गया बैग महिला कोच में लावारिस मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। ट्रेन में छूटे बैग में मोबाइल और समान उसके मालिक तक पहुंचाने की आरपीएफ की ओर से किया गया यह कार्य सराहनीय है। शनिवार की सुबह आरपीएफ निरीक्षक रुपेश कुमार, आरक्षी घनश्याम यादव तथा मनोज कुमार राय के साथ गश्त कर रहे थे। प्लेटफार्म नंबर -2 पर खड़ी मुगलसराय-पटना पैसेंजर में चेकिंग के दौरान महिला कोच में एक महिला का बैग लावारिस हालत में मिला। इस पर यात्रियों से पूछताछ की गई। सही जवाब न मिलने पर उस बैग को दिलदारनगर पोस्ट पर लाकर चेक किया जा रहा था कि उसी समय मोबाइल का रिंग बजने लगा। बातचीत के बाद पता चला कि यह बैग कुंजा कुंवर पति खगेश्वर कुंवर, ग्राम-बपुटिगढ़, थाना-डेमो, जिला-शिवसागर (असम) का है। वह लोग दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से शुक्रवार के दिन कोच सं भन-2 के सात तथा नौ बर्थ पर यात्रा कर रहे थे। इसी बीच किसी ने बैग गायब कर दिया। इस बैग में रेडमी 5भन का स्मार्ट फोन, एक चश्मा, कुछ दवाइयां आदि है। यात्री ने बताया कि बरौनी से कटिहार तक चलने वाले एस्कॉर्ट पार्टी में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी। रूपेश कुमार ने बताया कि यात्री को सूचित कर दिया गया और तफ्तीश के बाद बैग उसे सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें