फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार अंतरप्रांतीय तस्कर चढ़ा पुलिस हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। रेवतीपुर थाना के नवली गांव में बीते माह हुए चोरी के मामले में महीनों से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त मादक पदार्थ का अंतर प्रांतीय तस्कर एवं पेशेवर जुआरी सकटू सिंह उर्फ संजय सिंह को पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उसके पास ढाई किलो गांजा बरामद किया। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी हमराही पुलिस के साथ उत्तरौली नहर के पास मंगलवार की देर शाम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक नहर की पटरियों से होकर आता दिखाई दिया। उसके हाथ में एक बड़ा सा झोला था। शक होने पर जब पुलिस ने उसे आवाज देकर रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ के उपरांत पुलिस ने उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया, जहा उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें